तंबाकू कैंसर कारक, नहीं करें इस्तेमाल : सीएस

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 31 May 2026 10:31 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

निकाली जागरूकता रैली, स्वास्थ्यकर्मियों ने ली तंबाकू त्यागने की शपथ

विज्ञापन

साहिबगंज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान के नेतृत्व में तंबाकू निषेध जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. सुबह सात बजे सुभाष चौक से निकली यह रैली पूर्वी फाटक, चैती दुर्गा रोड, टमटम स्टैंड, कॉलेज रोड, ग्रीन होटल रोड, स्टेशन रोड और पटेल चौक होते हुए गांधी चौक पहुंची. रैली के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मियों तथा अन्य प्रतिभागियों ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया. इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों के बीच तंबाकू निषेध को लेकर शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने कहा कि तंबाकू कई गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर का प्रमुख कारण है. उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है. उन्होंने लोगों से तंबाकू उत्पादों से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गयी. साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया. यमराज के वेश में कलाकारों ने दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया, जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ. कार्यक्रम में डॉ. किरण माला, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. महमूद आलम, अमित शांडिल्य, डॉ. अमित कुमार, पंकज पीटर सोरेन, राजीव पाल, अमित कुमार, ललित कुमार, परवेज कुमार सहित सदर प्रखंड के पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, सहियाएं तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. जागरूकता अभियान में पुलिस बल के अधिकारी एवं महिला कांस्टेबल भी शामिल रहीं.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola