नौका व संथाली नृत्य प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

अपने करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

विज्ञापन

राजमहल/मंगलहाट

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, मंगलहाट द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा एवं मेला इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ. मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन के आकर्षक साधनों ने लोगों का खूब मन मोहा. मेले में लगी तारामची, ब्रेक डांस, ड्रैगन झूला, जादूगर शो, यात्रा गण, संथाली नृत्य एवं नाव प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उमड़ पड़े. बंगाल से आये प्रसिद्ध जादूगर ने अपने करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. एकादशी के दिन आदिवासी परंपरा के अनुसार संथाली नृत्य व झूमर की शानदार प्रस्तुति दी गयी. नृत्य प्रतियोगिता में रामू मांझी (मुरलिया) ने प्रथम, परदेसिया टुडू (छोटा कार्तिक ढांगा) ने द्वितीय, सफल टुडू (कारी केदार माझी) ने तृतीय और भारत टुडू (भरवा बोझी) ने संत्वना पुरस्कार प्राप्त किया. गंगा नदी के उत्तर वाहिनी तट पर आयोजित नौका दौड़ प्रतियोगिता में भी क्षेत्र के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. जिसमें सागर महलदार (शोभापुर) प्रथम, रतन मंडल (कन्हैयास्थान) द्वितीय, सूरज महलदार (शोभापुर) तृतीय एवं राजीव महलदार (कन्हैयास्थान) को संत्वना पुरस्कार मिला. देर रात तक चले मेले में राजमहल, बरहरवा, बंगाल, भूतनी, फरक्का, भागलपुर, कहलगांव सहित झारखंड, बिहार व बंगाल के हजारों लोगों ने हिस्सा लेकर आयोजन का आनंद लिया. विजेताओं को समिति द्वारा सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola