70 पहलवानों ने दिखाया दमखम, 25 विजेताओं का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
70 पहलवानों ने दिखाया दमखम, 25 विजेताओं का हुआ चयन

सिदो-कान्हू स्टेडियम में छठा सीनियर जिला फ्री स्टाइल व ग्रोको-रोमन कुश्ती चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन

साहिबगंज. झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में छठा सीनियर साहिबगंज जिला फ्री स्टाइल एवं ग्रीको-रोमन पुरुष/महिला कुश्ती चयन प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन सिदो-कान्हू स्टेडियम के कुश्ती हॉल में रविवार को किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष थे. संघ के अध्यक्ष रमेश साह ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में कुल 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 50 पुरुष और 20 महिला पहलवान शामिल थे. 25 खिलाड़ी का चयन किया गया, जो पलामू में नवंबर माह में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि विजेताओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है. इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ की सचिव नमिता शर्मा, भाजपा नेता गौतम यादव, अरुण विश्वकर्मा, एनआईएस कोच अंगद कुमार यादव, रेफरी मनीष कुमार यादव तथा कोच सुशांत कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे. प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया. कुश्ती के प्रति युवाओं में बढ़ती रुचि से जिले में खेल संस्कृति को नयी दिशा मिल रही है. अध्यक्ष रमेश साह ने कहा कि इस प्रतियोगिता से जिले के खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. सचिव नमिता शर्मा ने कहा कि महिला खिलाड़ियों की भागीदारी इस बार उत्साहजनक रही, यह खेल के लिए शुभ संकेत है. खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि साहिबगंज खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा. मौके पर कई खिलाड़ी उपस्थित थे. बालक सीनियर वर्ग में फ्री स्टाइल में : 45केजी समीर कुमार यादव, 51केजी आदित्य कुमार यादव, 57केजी अंकुश यादव, 61केजी मनीष कुमार यादव, 65केजी राजे कुमार यादव, 70केजी सोनू कुमार यादव, 74केजी प्रिंस कुमार सिंह, 78केजी आशीष कुमार यादव, 86केजी मनीष कुमार यादव, 92केजी बबन कुमार यादव, 97केजी सुशांत सौरभ. बालक ग्रीको रोमन वर्ग में : 45केजी राहुल कुमार गोंड, 51केजी नितिश कुमार, 55केजी आशीष यादव, 60केजी दीपक कुमार, 63केजी सत्यम कुमार, 67केजी सतीष कुमार, 72केजी आयुष कुमार. महिला वर्ग में : 43केजी सीमा कुमारी, 46केजी छोटी कुमारी, 50केजी रोशनी कुमारी, 53केजी श्रुतिकुमारी, 55केजी आरती कुमारी, 57केजी राधा टोप्पो, 59केजी कल्पना कुमारी का चयन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola