साहिबगंज में गंगा उफान पर, रिहायशी इलाकों व खेतों में घुसा पानी

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

खतरे के निशान से 1.25 सेमी ऊपर बह रही है गंगा की धारा

विज्ञापन

साहिबगंज.साहिबगंज में गंगा नदी उफान पर है. गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को वृद्धि दर्ज की गयी है. गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1.25 सेमी ऊपर बह रही है. केंद्रीय जल आयोग, पटना की दैनिक रिपोर्ट में 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 27 सेमी बढने की संभावना जतायी गयी है, जो 28.40 हो जायेगा. दैनिक रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार की सुबह छह बजे साहिबगंज में गंगा का जलस्तर 28.13 मीटर मापा गया, जो खतरे के निशान 27.25 से 88 सेमी ऊपर बह रही है. जल आयोग ने फॉरकास्ट में जलस्तर घटने की संभावना भी जतायी है. वहीं 10 दिनों से जलस्तर में वृद्धि होने से दियारा क्षेत्रों में रह रहे लोगों की चिंता बढ़ गयी है. जलस्तर बढ़ने से सदर प्रखंड के रामपुर, गर्म टोला, रामपुर स्थित सकरीगली, इग्लीस के 200 एकड़ में लगे मक्के की फसल में पानी प्रवेश कर गया है. मजबूरी में किसान पानी में घुस कर मक्का काट रहे हैं. वहीं जलस्तर बढ़ने से शहरी क्षेत्र के बिजली घाट के सामने कमल टोला, हरीपुर, रसुलपुर दहला, हरिजन टोला, भरतिया कॉलोनी के निचले इलाकों में पानी घुस गया है. सडक पर एक फीट पानी है. क्या कहते हैं एसी

साहिबगंज. सदर प्रखंड के आठ गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया गया है. नगर परिषद क्षेत्र व राजमहल उधवा प्रखंड के सीओ को सर्वे कर राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया गया है.

-गौतम भगत, अपर समाहर्ता, साहिबगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola