पोकलेन जब्ती के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 21 May 2025 7:27 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पोकलेन जब्ती के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

साहिबगंज. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र एवं मंडरो अंचल अंतर्गत भुतहा पहाड़ में सोमवार को साहिबगंज जिला खनन टास्क फोर्स की टीम द्वारा अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी कर एक पोकलेन मशीन जब्त की गई. इस संबंध में माइनिंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने मिर्जाचौकी थाना पुलिस को आवेदन सौंपा है. थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने इस आवेदन के आधार पर मिर्जाचौकी थाना कांड संख्या 31/25 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि सोमवार को अवैध खनन की रोकथाम के लिए भुतहा पहाड़ में अभियान चलाया गया था, जिसमें एक पोकलेन मशीन जब्त की गई. इस मामले में पोकलेन के मालिक, चालक एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola