पुआल गांव के जाहेर टोला में अधेड़ का सड़ा-गला शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

गर्दन पर मिले घाव के निशान, ग्रामीणों और परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

विज्ञापन

बोरियो

थाना क्षेत्र के पुआल गांव स्थित जाहेर टोला में सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान किशुन क्रिस्टोफर मरांडी उर्फ आबरू (52 वर्ष) के रूप में हुई है. वह अपने घर में अकेला रहता था. पड़ोसियों ने बताया कि दो दिनों से वह दिखाई नहीं दे रहा था. दुर्गंध आने पर जब लोगों ने घर के भीतर झांका, तो उसका शव जमीन पर पड़ा मिला. सूचना मिलते ही एसआई पंकज सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस के अनुसार मृतक के गर्दन पर घाव के निशान पाये गये हैं. इससे हत्या की आशंका और गहराती जा रही है. मृतक की बहन और ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से हत्या की बात कही है. थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा. फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola