बीआरपी-सीआरपी महासंघ की जिला कमेटी का गठन

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

फैसल अफरोज बने अध्यक्ष, अनुज कुमार बने महासचिव

विज्ञापन

साहिबगंज

झारखंड प्रदेश बीआरपी-सीआरपी महासंघ के आह्वान पर साहिबगंज जिले में महासंघ की नयी जिला कमेटी का गठन शहर के पंचगढ़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचगढ़ के प्रांगण में रविवार को किया गया. स्टेट कमेटी के नामित पर्यवेक्षक गणेश गौतम और अशोक पाल मौजूद रहे. गठन प्रक्रिया में सभी ब्लॉकों के बीआरपी और सीआरपी प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सर्वसम्मति से मो फैसल अफरोज को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी, जबकि अनुज कुमार को महासचिव और मो इंतखाब आलम को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं संजय कुमार सिंह, पुरुषोत्तम दुबे और विवेकानंद भारद्वाज को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया. जिला कमेटी में दो सचिव भी चुने गए. रूपक कुमार मित्रा और मो समसुल कबीर को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया. इसके अलावा, जिले के नौ प्रखंडों के लिए प्रखंड प्रभारी एवं अध्यक्ष भी नामित किए गए. इनमें साहिबगंज प्रखंड से लक्ष्मण दास, बोरियो से सुल्तान आलम, मंडरो से मो सनाउल्लाह, बरहेट से राहुल कुमार, पतना से श्याम प्रसाद भगत, बरहरवा से मो रियाजुद्दीन, उधवा से मोहनलाल शाह और तालझारी से मो नजरुल इस्लाम शामिल हैं. मौके पर कई सीआरपी, बीआरपी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola