जेएनवी में छठी में नामांकन के लिए 18 को प्रवेश परीक्षा, 3214 विद्यार्थी होंगे शामिल: प्राचार्य
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2025 10:21 PM
जेएनवी में छठी में नामांकन के लिए 18 को प्रवेश परीक्षा, 3214 विद्यार्थी होंगे शामिल: प्राचार्य
प्रतिनिधि, साहिबगंज जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग 6 में नए सत्र 2025- 26 में नामांकन को लेकर 18 जनवरी को परीक्षा होगी. विद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार कपूर ने बताया कि इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा के लिए 3214 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है. उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें से तीन जिला मुख्यालय एवं दो राजमहल अनुमंडल मुख्यालय में होंगे. इसके अलावा बरहरवा, बरहेट, पतना और बोरियों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी को किया गया है. प्रखंड – सेंटर का नाम- छात्र-छात्रा की संख्या साहिबगंज – संत जेवियर स्कूल (हिन्दी) – 445 मंडरो – ईस्टर्न रेलवे स्कूल- 285 बोरियो- संध्या इंटर कॉलेज- 326 बरहेट – आदर्श कन्या उच्च विद्यालय बरहेट- 344 तालझारी – नगर पालिका कन्या मध्य विद्यालय- 216 राजमहल – 2 जेके हाइस्कूल राजमहल- 316 उधवा – प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय राजमहल- 346 पतना – एसटी थॉमस बालिका उच्च विद्यालय धरमपुर- 352 बरहरवा – 2 बरहरवा हाइस्कूल बरहरवा- 584 कुल – 3214
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










