तीनपहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए

विज्ञापन

तीनपहाड़

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति, तीनपहाड़ के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग, साहिबगंज के सहयोग से रविवार को तीनपहाड़ स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान रहे, जिन्होंने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं समाजिक प्रबुद्धजनों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही. समिति के कई सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया. कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अनिल सरकार ने कहा कि कि आज के समय में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी एक गंभीर समस्या है. बहुत से लोग रक्तदान से कतराते हैं, जिससे कई बार जरूरतमंदों की जान तक चली जाती है. ऐसे में हम सभी को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी की कीमती जान बचा सकता है. रक्तदान करने वालों में मुर्शीद अंसारी, नाजिम लड्डू, वकार अहमद, विश्वजीत यादव, जहांगीर अंसारी, प्रियंका सरकार, आदिल रशीद, इकराम अली, जितेंद्र सेन, राजेश मंडल, रणधीर सिंह, शुभम कुमार सिंह, समीर राय, अंकित सोनी सहित अनेक नाम शामिल रहे. सिविल सर्जन डॉ. पासवान ने संघर्ष समिति की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन अन्य क्षेत्रों में भी होने चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया जा सके. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर उपस्थित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola