10 लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण

Updated at : 17 Feb 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
10 लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पतना के 10 लाभुकों के बीच वितरण किया गया बकरी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पतना प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विभाग कार्यालय के समीप सोमवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत कल्याण विभाग की ओर से 10 लाभुकों के बीच बकरियां वितरित की गयीं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पतना बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, जिप सदस्य सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम, पंसस राजेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि बड़का हेंब्रम, झामुमो प्रखंड सचिव मोहम्मद शहबाज सहित अन्य शामिल हुए. प्रखंड सचिव मो शाहबाज ने बताया कि विभाग से पांच पशु (चार बकरी एक बकरा) दिये जा रहे हैं. सोमवार को लाभुक तालामय, कोलता हांसदा, सरिता देवी, सारा मालतो, टीपू मुर्मु, रानी पवरिया, शांति मुर्मु, शांति मुर्मू, रानी टुडू व मायनो बेसरा को बकरी दिया गया. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी ताजीमूल हक सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola