मदरसों के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के लिए झारखंड सरकार तत्पर : मोनिका किस्कू

Updated:
विज्ञापन
मदरसों के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के लिए झारखंड सरकार तत्पर : मोनिका किस्कू

14 और 15 फरवरी को आयोजित होने वाले सालाने जलसा को लेकर विमर्श किया गया.

विज्ञापन

बरहेट. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जामिया इस्लाहूल मोमेनिन व कुल्लीया उम्में हबीबा लिल बनात में मुकम्मल कुरान एवं सही बुखारी को लेकर जामिया के सदर मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू व विशिष्ट अतिथि हाजी अब्दुस समद ने शिरकत की. इसका शुभारंभ मौलाना अब्दुर रहमान फैजी के द्वारा कुरान और सही बुखारी के दर्श के साथ किया गया. तत्पश्चात अतिथियों द्वारा कुरान व हदीस को मुकम्मल करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच अपना मंतव्य दिया और शिक्षा से संबंधित अपने-अपने विचारों को रखा. इस दौरान जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने कहा कि अल्पसंख्यक मदरसों के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने हेतु झारखंड सरकार तत्पर है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की. साथ ही समाज को भी शिक्षित बनाने में अपनी भूमिका अदा करने को कहा. वहीं, इस अवसर पर 14 और 15 फरवरी को आयोजित होने वाले सालाने जलसा को लेकर विमर्श किया गया. मौके पर मदरसे के सचिव प्रो हाशिम अख्तर, हाजी दौलत मोमिन, कुर्बान अंसारी, अब्दुर रशीद,मो अली, अब्दुल हक काजी, सफ़ात अंसारी, प्रो नजरुल इस्लाम, हाजी नुरुल अंसारी, मजीतुल्लाह अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola