47वां संताली साहित्य दिवस पर विमर्श गोष्ठी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
47वां संताली साहित्य दिवस पर विमर्श गोष्ठी का आयोजन

मॉडल कॉलेज में संताली संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के योगदान पर हुआ विचार-विमर्श

विज्ञापन

तीनपहाड़/साहिबगंज. मॉडल कॉलेज राजमहल में शुक्रवार को वीर सपूत सिदो-कान्हू मुर्मू की जयंती एवं 47वां संथाली साहित्य दिवस हर्षोल्लास एवं गौरव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर एक विमर्श गोष्ठी का आयोजन प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया. इसमें मॉडल कॉलेज राजमहल और पॉलिटेक्निक कॉलेज साहिबगंज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि सिदो-कान्हू न केवल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे, बल्कि उन्होंने आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान को नयी पहचान दी. विमर्श गोष्ठी में डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार तथा डॉ. विवेक महतो ने भी अपने विचार साझा किये. उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हु न केवल इतिहास के पन्नों में बल्कि जन-जन के हृदय में जीवित हैं. इस अवसर पर अंकिता सिंह, कमल कुमार, राहुल कुमार मंडल तथा कॉलेज के कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola