ओवरटाइम का भुगतान के साथ लंबित प्रमोशन मिले
Published by :ABDHESH SINGH
Published at :06 May 2026 11:37 PM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के सदस्यों ने मंडल कार्यालय के समक्ष दिया धरना, कहा
विज्ञापन
साहिबगंज.
डिविजनल वर्किंग कमेटी ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन मालदा के आह्वान पर डिविजनल धरना-प्रदर्शन मंडल कार्यालय के समक्ष बुधवार को किया गया. डिविजनल अध्यक्ष एचकेपी मंडल ने बताया कि धरना के मुख्य मुद्दे डिविजनल वरीयता क्रम में क्रू का ट्रांसफर नहीं होना, वरिष्ठ विद्युत अभियंता द्वारा बेवजह चार्जशीट देना/बुक अप करना, लंबे समय से लंबित ओवरटाइम का भुगतान नहीं करना और लंबे समय से प्रमोशन नहीं दिया जाना है. सचिन कुमार शर्मा कार्मिक विभाग में अपने पद पर एक ही जगह 10 वर्षों से कार्यरत है. मेमोरंडम देने के बावजूद स्थानांतरण नहीं होना, किसी भी प्रकार का आवेदन या शिकायत पत्र का निवारण हेतु कार्मिक विभाग द्वारा समय सीमा का निर्धारण अभी तक नहीं किया गया है. धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता डिविजनल अध्यक्ष एचकेपी मंडल ने की. इस दौरान सचिव रवि रंजन, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार, छविल कुमार, दिवाकर, हरिनंदन, बीरेंद्र इत्यादि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










