साहिबगंज के वैज्ञानिक ने GPS-रहित ड्रोन तकनीक विकसित की, बीना जीपीएस, डाटा, इंटरनेट के भी पकड़ें जायेंगे कोई भी वाहन

साहिबगंज (फाइल फोटो)
ड्रोन डिटेक्शन विधियों का विकास किया
साहिबगंज
शहर के महाजनपट्टी निवासी श्रवण पोद्दार के पुत्र शशि पोद्दार ने ड्रोन तकनीक में अभिनव प्रणाली विकसित की है, जो GPS और इंटरनेट पर निर्भर नहीं रहते हुए वाहन और अन्य वस्तुओं का पता लगा सकती है. शशि वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित सीएसआइआर–केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (CSIO) में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने स्वदेशी ड्रोन तकनीक पर ध्यान केंद्रित करते हुए विजन-आधारित ग्राउंड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन, नेविगेशन और एरियल इंटेलिजेंस सिस्टम तैयार किए हैं. इस तकनीक के माध्यम से ड्रोन जटिल वातावरण में उच्च सटीकता के साथ लक्ष्यों की पहचान और स्वायत्त संचालन कर सकते हैं. इसके अलावा टीम ने कैमरा-आधारित ड्रोन डिटेक्शन विधियों का विकास किया है, जो काउंटर-यूएवी समाधानों में मददगार हैं. शोध का उद्देश्य रक्षा और नागरिक दोनों क्षेत्रों में उपयोगी, कस्टमाइज्ड और वास्तविक समय में कार्य करने वाले ड्रोन तैयार करना है. CSIO उन स्टार्ट-अप्स और उद्योगों को भी सक्षम बनाने का प्रयास कर रहा है, जो ड्रोन टेक्नोलॉजी में आरएंडडी करना चाहते हैं. शशि की इस सफलता पर उनके भाई विकास पोद्दार, मित्र अंकित सरार्फ, मोनी सर्राफ और साचेका अध्यक्ष चेतन भरतिया ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




