डीसी ने किया इवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस दौरान उन्होंने इवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की.

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजडीसी हेमंत सती ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित इवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की. डीसी ने वेयरहाउस की भौतिक सुरक्षा, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा प्रणाली तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की गहन जांच की. निर्देश दिया कि सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये, वेयरहाउस की 24×7 निगरानी प्रभावी रूप से जारी रहे तथा रिकॉर्ड और लॉगबुक का नियमित रूप से अद्यतन हो. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता गौतम भगत, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola