साहिबगंज में रसोई गैस की किल्लत की अफवाह से बाजार में हलचल

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज में रसोई गैस की किल्लत की अफवाह से बाजार में हलचल

लोगों ने गैस एजेंसियों पर लगाई लंबी लाइनें, होटल और चाय दुकानों में दाम बढ़ने की आशंका

विज्ञापन

साहिबगंज

साहिबगंज जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच रसोई गैस की किल्लत की अफवाह तेजी से फैल रही है. इसके चलते कई जगहों पर लोगों ने गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लगायी और ताबड़तोड़ गैस की बुकिंग कर स्टॉक करने में जुट गये. हालांकि सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए ऑयल कंपनियों को निर्देश दिया है कि उपभोक्ताओं की सुविधा को पहली प्राथमिकता दी जाये. वहीं, अगले आदेश तक कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी गयी है, जिसका सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट पर दिख रहा है. इसके पहले ऑयल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी का समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया था, जिससे गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रखी जा सके और लोग अनावश्यक रूप से बार-बार रिफिल न करायें. ज्ञात हो कि जिले में करीब 200 से अधिक फास्ट फूड की दुकानें हैं. इन प्रतिष्ठानों से करीब 25 हजार से अधिक परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है. कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद रहने से होटल कारोबारियों की चिंता बढ़ गयी है.

साहिबगंज में घरेलू एलपीजी कनेक्शनों की संख्या 2.59 लाख, कॉमर्शियल कनेक्शन की रिपोर्ट नहीं

साहिबगंज. जिले में कुल 16 गैस वितरक हैं. रिपोर्ट के अनुसार इनके पास कुल 2,59,429 घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं. इनमें से सामान्य कनेक्शन की संख्या 72,853 है, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,86,575 घरेलू कनेक्शन हैं. वहीं विभाग के पास कॉमर्शियल कनेक्शन की कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है. वितरकों से पत्राचार के बावजूद केवल घरेलू कनेक्शन की ही जानकारी प्रदान की गयी है. शहर और आसपास के क्षेत्रों के होटल, रेस्टोरेंट और सड़क किनारे चल रहे फूड बिजनेस में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है.

हमारे यहां हर महीने डेढ़ सौ सिलेंडर की खपत होती है, लेकिन इस पूरे महीने में केवल दो गाड़ियों यानी 700 सिलेंडर ही उपलब्ध हुए हैं. कस्टमर से कहा गया है कि वे न्यूनतम गैस कंज्यूमर मोबाइल नंबर को जोड़कर केवाइसी करवा लें, क्योंकि बिना ओटीपी के गैस नहीं दी जाएगी. देश में गैस की कमी को लेकर रोजाना हजारों मैसेज आ रहे हैं, जिस कारण सही कस्टमर को ओटीपी नहीं मिल पाता और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है.

-रवि कुमार, कर्मी, मां समुद इंडेन गैस

साहिबगंज जिले में फिलहाल रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. यदि कोई एजेंसी रसोई गैस की कमी पैदा करने का प्रयास करती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

-झुन्नू कुमार मिश्रा, डीएसओ, साहिबगंज

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola