ePaper

बारिश में सीएस कार्यालय के छत व छज्जा गिरे

Updated at : 01 Nov 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश में सीएस कार्यालय के छत व छज्जा गिरे

साहिबगंज के स्वास्थ्य विभाग के सीएस कार्यालय की दूसरी मंजिल का छज्जा और एसी मशीन लगातार बारिश के कारण गिर गए। डैम, डीपीएम व बडाबाबू कार्यालयों की छतें भी लीक हो रही हैं, जिससे कार्य में बाधा आ रही है। कई जगह फाइलों को प्लास्टिक से बचाया जा रहा है। पुराना लगभग 20 वर्षों का यह भवन कमजोर हो गया है और पानी जमा होने से चलने में भी दिक्कत हो रही है। स्वास्थ्य कर्मी इसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस पर सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि प्रमंडल विभाग को पत्र भेजकर भवन के पुनर्निर्माण के लिए नया टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज. स्वास्थ्य विभाग के सीएस कार्यालय की दूसरी मंजिल के छज्जा सहित उसमें रखे एसी मशीन शनिवार को लगातार तीसरे दिन हुई बारिश के कारण गिर गया. कार्यालय के प्रांगण की ओर छज्जा गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है. वहीं, डैम, डीपीएम और स्वास्थ्य विभाग के बडाबाबू के कार्यालयों की छत से पानी टपक रहा है, जिससे कार्य में परेशानी हो रही है. कई कार्यालयों में जरूरी फाइलों को बचाने के लिए प्लास्टिक से ढकाव किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त, फर्स में पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है. जानकारी के अनुसार, यह भवन लगभग 20 वर्षों पहले निर्मित किया गया था, लेकिन पूरी छत और कमरे से पानी टपक रहा है, जिससे किसी भी समय कोई दुर्घटना घट सकती है. इस स्थिति को लेकर स्वास्थ्य कर्मी चिंतित हैं. इस मामले पर सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि भवन के संबंध में प्रमंडल विभाग को पत्र लिखा गया है और नया टेंडर कर भवन का पुनर्निर्माण कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

SUNIL THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola