जमीन विवाद में हुई थी चंपई मरांडी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 22 May 2026 11:01 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा- कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी

विज्ञापन

साहिबगंज.

बोरियो थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि 21 मई 2026 को वादिनी संजी हेंब्रम, पति चम्पई मरांडी, निवासी बड़ा बसमरिया थाना बोरियो ने बोरियो थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि 12 मई 2026 को गांव के ही तीन लोग उनके पति चम्पई मरांडी को शराब पीने के बहाने घर से बुलाकर ले गए और उसके बाद से वह लापता हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की. जंगल से शव बरामद किया गया. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया गया है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक बोरियो प्रभाग के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बसमरिया से दो आरोपियों बाबूजी मरांडी एवं मंगल टुडू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि चम्पई मरांडी को शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गयी तथा शव को मेले घाट जंगल की झाड़ियों में छिपा दिया गया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया. शव की पहचान मृतक के परिजनों द्वारा कपड़ों के आधार पर की गयी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कांड संख्या एवं धारा धारा- 140(1)/3(5) बीएनएस-2023 के तहत बोरियो थाना कांड संख्या- 42/26 दर्ज की गयी. गिरफ्तार आरोपी बाबूजी मरांडी, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी बसमरिया मांझी टोला थाना बोरियो जिला साहिबगंज, मंगल टुडू उर्फ कालोदास टुडू, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी बसमरिया सड़क टोला थाना बोरियो को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक नन्ददेव राय, थाना प्रभारी बोरियो रोहित कुमार, पुअनि सिद्धार्थ शंकर टोप्पो, सअनि देवनारायण साह, सअनि मनोज कुमार शर्मा, सअनि बिरसा मार्डी, बोरियो थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. एसडीपीओ ने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola