जेएसएलपीएस से महिलाओं को जोड़ें : आलमगीर आलम
Author Rakesh kumar
Updated:
विज्ञापन

बरहरवा के जेएसएलपीएस बीपीएम फैज आलम ने पूर्व मंत्री से मुलाकात की.
विज्ञापन
बरहरवा. प्रखंड क्षेत्र के इस्लामपुर स्थित पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर मंगलवार को बरहरवा के जेएसएलपीएस बीपीएम फैज आलम ने पूर्व मंत्री से मुलाकात की. इस दौरान पूर्व मंत्री ने बीपीएम से प्रखंड क्षेत्र में जेएसएलपीएस के तहत चलायी जा रही योजनाओं और उनकी प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली. उन्होंने प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं को अधिक से अधिक जेएसएलपीएस से जोड़ कर उन्हें कौशल आधारित रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाने, आधुनिक खेतीबाड़ी का कार्य सिखाने, रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने तथा सभी प्रकार के सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलवाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










