बकरी बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Updated:
विज्ञापन
बकरी बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

थाने में शिकायत दर्ज

विज्ञापन

साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के हबीबपुर मोहल्ला में बकरी बांधने और उससे फैल रही गंदगी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और मामला थाना पहुंच गया. घायल मोहम्मद सागर ने बताया कि उनके घर के सामने बकरी बांधकर गंदगी फैलाने का प्रयास किया जा रहा था. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दूसरे पक्ष के लोग उनके साथ मारपीट करने लगे और उन्हें उठाकर पटक दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद राजू, पिता मोहम्मद फकरुद्दीन उर्फ करु, हाथ में रिवाल्वर लेकर मौके पर पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके बाद एक पक्ष की ओर से नगर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी. घटना के बाद क्षेत्र में रिवाल्वर दिखाकर धमकाने की चर्चा भी तेज हो गयी है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. क्या कहते हैं थाना प्रभारी मारपीट को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की जांच की जा रही है. रिवाल्वर दिखाने की बात शिकायत में स्पष्ट रूप से सामने नहीं आयी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. अमित गुप्ता, थाना प्रभारी (नगर थाना, साहिबगंज)

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola