फुटबॉल में लीलातरी की टीम ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

छोटा लक्ष्मी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन

साहिबगंज. युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत (मेरा युवा भारत) साहिबगंज के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि गडरा पंचायत के मुखिया विशाल हांसदा, सुनील मरांडी, निरंजन हेंब्रम पंचायत सहायक, दिलीप मुर्मू, विनय टुडू और सोशल ऑडिट के सदस्य सोनू ठाकुर उपस्थित थे. प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में फुटबॉल, लंबी कूद और पुरुष की 400 मीटर दौड़ हुई. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल की शुरुआत की. इसमें मिशन टोला मंडरो, जारा टोला मंडरो, छोटा लक्ष्मी और लीलातरी गांव के खिलाड़ियों ने भाग लिया. फुटबॉल में लीलातरी की टीम में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि छोटा लक्ष्मी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. 400 मीटर दौड़ (पुरुष) में बाबूलाल मरांडी प्रथम, श्रीराम मुर्मू द्वितीय और सुरेंद्र सोरेन तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में माई भारत के स्वयंसेवक चंदन कुमार और कौशर अंसारी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. फिलिप, सिमोन, शिवलाल, मनवेल, सुशील, मुंशी, रमेश, विमल के साथ सैकड़ों खिलाड़ी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola