डीसी ने इवीएम वेयरहाउस का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने इवीएम वेयरहाउस का लिया जायजा

सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की

विज्ञापन

साहिबगंज. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती ने समाहरणालय स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयरहाउस का सोमवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने वेयरहाउस में फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की. साथ ही उन्होंने स्टाफ को नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर बल दिया. डीसी ने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू, आजसू के चतुरानंद पांडेय, कांग्रेस के कलीमुद्दीन, राजद के मुन्ना यादव सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola