मोदी को पीएम बनाने राजमहल में खिलायें कमल : अनंत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 12:06 AM
बोरियो प्रखंड के सभी 88 बूथों पर जीत दर्ज करना होगा
बोरियो. लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को बोरियो बाजार स्थित चुनाव कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर पंडित की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें लोकसभा संयोजक अनंत कुमार ओझा उपस्थित हुए. कहा कि मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए राजमहल से कमल खिलायें. प्रत्याशी ताला मरांडी को जिताने की रणनीति बनायी. प्रधानमंत्री आवास योजना, माताओं के लिए उज्ज्वला योजना, किसानों के लिए किसान समृद्ध योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजना संचालित किये गये. उन्होंने कहा ताला मरांडी को जीत दिलाने के लिए बोरियो प्रखंड के सभी 88 बूथों पर जीत दर्ज करना होगा. इसके लिए एक -एक बूथों की समीक्षा कर रणनीति बनायी. मौके पर विस संयोजक कृपानाथ मंडल, लोस क्षेत्र के विस्तारक मनोज कुमार सिंह, अरविंद कुमार राय, हरिश्चंद्र मुर्मू, रामानंद साह, भुवनेश्वर तुरी, मनोज रुंज, मरांग मरांडी, देवेंद्र मालतो, मोहन रक्षित आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










