गगनयान मिशन से लौटे शुभांशु का भाजपा ने किया अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

नगर कमेटी द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया. भाजपा नगर अध्यक्ष संजय पटेल ने शुभांशु की वापसी को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया.

विज्ञापन

साहिबगंज. भारत के ऐतिहासिक गगनयान मिशन से 18 दिन बाद सकुशल पृथ्वी पर लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का नगरवासियों और भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया. भाजपा नगर अध्यक्ष संजय पटेल ने शुभांशु की वापसी को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने कहा कि “गगनयान मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा. यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है कि हमारे देश ने अंतरिक्ष में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है. भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी की ओर से शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गयी. इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें रामानंद साह, धर्मेंद्र कुमार, गौतम यादव, चंद्रभान शर्मा, मनोज पासवान, विक्रम दास, पंकज चौधरी, हेमंत ताती, अवधेश यादव, विनोद चौधरी, अनुराग ठाकुर, गौतम पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. शुभांशु शुक्ला की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने देश के वैज्ञानिकों को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola