ePaper

डॉ कलाम का जीवन दर्शन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

Updated at : 15 Oct 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ कलाम का जीवन दर्शन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

मॉडल कॉलेज राजमहल में भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम की मनी जयंती

विज्ञापन

राजमहल भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती एवं विश्व छात्र दिवस पर मॉडल कॉलेज राजमहल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने की. आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में डॉ कलाम के आदर्शों, उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सेवा भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरणा देना था. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो अरविंद प्रसाद सिंह (पूर्व विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग, साहिबगंज कॉलेज), डॉ मृदुला सिन्हा (पूर्व प्राचार्या एवं विभागाध्यक्ष, साहिबगंज कॉलेज), प्रो कमल महावर (इतिहासकार एवं काउंसलर, इग्नू अध्ययन केंद्र, साहिबगंज) मौजूद रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ. अपने संबोधन में प्रो. कमल महावर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के इतिहास एवं उद्देश्यों से परिचित कराया. कहा कि एनएसएस युवाओं में सामाजिक दायित्व, अनुशासन एवं सहिष्णुता का भाव जागृत करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे एक सशक्त, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं. डॉ. मृदुला सिन्हा ने अपने संबोधन में एनएसएस के टैगलाइन का उल्लेख किया. कहा कि यह भाव छात्रों में सेवा, सहयोग और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करता है. उन्होंने छात्राओं को विशेष रूप से आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया. मुख्य वक्ता प्रो अरविंद प्रसाद सिंह ने डॉ अब्दुल कलाम के जीवन और उनके वैज्ञानिक योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला. कहा कि डॉ कलाम न केवल एक महान वैज्ञानिक थे, बल्कि एक सच्चे शिक्षक और प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी थे. उन्होंने कहा, डॉ कलाम का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे प्रत्येक विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए. कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि डॉ कलाम का जीवन दर्शन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं. एनएसएस के माध्यम से समाज के विकास में योगदान दें. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रमजान अली ने किया. कार्यक्रम के पश्चात कॉलेज परिसर में अतिथियों और विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. ” एक पेड़ पर्व के नाम ” का नारा दिया. कार्यक्रम में डॉ अमित कुमार, डॉ विवेक कुमार महतो, अजय सोनी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola