हादसा : गड्ढे में अनियंत्रित होकर बाइक चालक पुल से नीचे गिरा, घायल

Updated:
विज्ञापन
हादसा : गड्ढे में अनियंत्रित होकर बाइक चालक पुल से नीचे गिरा, घायल

मेहंदीडांगा निवासी 52 वर्षीय बदरुल जमाल बाइक से गुजर रहे थे. गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी. वह पुल के नीचे जा गिरे.

विज्ञापन

बरहरवा-हिरणपुर मार्ग पर दुर्गापुर गांव के पास घटना प्रतिनिधि, पतना बरहरवा-हिरणपुर मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. डेढ़ वर्ष पूर्व बना मार्ग अब जगह-जगह से धंस चुका है. शिवापहाड़ और दुर्गापुर गांव के बीच सड़क के बीच बने गड्ढे की वजह से बाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो गया. जानकारी के अनुसार, बरहरवा थाना क्षेत्र के मेहंदीडांगा निवासी 52 वर्षीय बदरुल जमाल बाइक से गुजर रहे थे. गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी. वह पुल के नीचे जा गिरे. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए कल्याण अस्पताल केंदुआ भेजा गया. घटना के बाद राहगीरों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. सड़क कई जगहों पर दब चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक मरम्मत नहीं करायी गयी. ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola