चिप्स लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
चिप्स लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत

उधवा कचहरी पुल से पियारपुर जानेवाली सड़क में हादसा

विज्ञापन

उधवा. राधानगर थाना क्षेत्र में चिप्स लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. उधवा कचहरी पुल से पियारुपर बाजार जानेवाली सड़क में नया टोला के पास मंगलवार सुबह घटना हुई है. चिप्स लदा ट्रैक्टर गेहूं खेत में पलट गया. ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान अनसारुल मोमिन (35) वर्ष के रूप में हुई है. युवक राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी बाजार का रहनेवाला था. ट्रैक्टर चिप्स लादकर पियारपुर जा रहा था. विपरीत दिशा से अनसारूल मोमिन अपनी बाइक से आ रहा था. इसी दौरान बाइक चालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने सूचना परिजनों व पुलिस को दी. सूचना पाकर परिजनों मौके पर पहुंचे. वहीं घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाने के एसआई शिवानंद प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है. इस घटना पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने घटनास्थल पर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. आवश्यक कार्रवाई की मांग की. राधानगर पुलिस में ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के अनुसार, मृतक युवक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था. मृतक अपने पीछे तीन पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़ गया है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola