मदनसाही फाटक के समीप बाइक से गिरकर दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
मदनसाही फाटक के समीप बाइक से गिरकर दो युवक घायल

घायलों का चिकित्सक की देखरेख में इलाज किया जा रहा

विज्ञापन

साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनसाही फाटक के समीप बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं सदर अस्पताल में ड्यूटी पर रहे डॉक्टर केशव कृष्णा की देखरेख में इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल की पहचान जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा मदनसाही निवासी मोहम्मद आलम अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र शादाब अंसारी एवं फूल मोहम्मद के 16 वर्षीय पुत्र आमिर अंसारी के रूप में हुई है. घायल के परिजनों ने बताया कि सकरीगली की तरफ से अपने घर बड़ा मदनसाही आ रहा था. तभी रेलवे फाटक के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं घायलों का चिकित्सक की देखरेख में इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola