गुमानी नदी की तेज धार से मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
गुमानी नदी की तेज धार से मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त

सड़क की मरम्मत का आश्वासन

विज्ञापन

बरहरवा. पिछले दिनों गुमानी नदी में उफान के कारण प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर से बिनोदपुर जाने वाली पीसीसी सड़क के ऊपर से जल बहाव के कारण सड़क जगह-जगह टूट गयी है. इस वजह से आवागमन बाधित हो गया है. पाकुड़ विधायक निसात आलम के निर्देश पर सोमवार को आरईओ विभाग के जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने स्थल का निरीक्षण किया. बरकत खान ने जल्द ही सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया, मौके पर मोरसलीम खान, हजरत अली, अहादक हुसैन, मोहसिन हुसैन, हबीबुर रहमान, मुबारक, मोफज्जल हुसैन, अंसार अली, छूदु कुनाई, कासिम शेख सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola