संत जेवियर्स स्कूल में विदाई व स्वागत समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन
संत जेवियर्स स्कूल में विदाई व स्वागत समारोह आयोजित

फादर इग्नासियुस को भावभीनी विदाई, फादर जुलियन ने संभाला प्रधानाध्यापक का दायित्व

विज्ञापन

साहिबगंज

साहिबगंज स्थित संत जेवियर्स स्कूल (हिंदी) में बुधवार को प्रधानाध्यापक फादर इग्नासियुस के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. साथ ही विद्यालय के नए प्रधानाध्यापक फादर जुलियन का स्वागत भी किया गया. समारोह में विद्यालय के रेक्टर फादर बीएम जोश, सचिव फादर अरूल डॉस, प्रोविंस कोऑर्डिनेटर फादर स्टेनी सहित सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे. फादर इग्नासियुस ने विद्यालय में लगभग 11 वर्ष 8 माह तक अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं. अपने कार्यकाल के दौरान वे सदैव विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पित रहे. प्रधानाध्यापक का दायित्व संभालने के बाद उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, किंतु उन्होंने अपने कर्मठ, परिश्रमी और दूरदर्शी नेतृत्व से विद्यालय को नयी दिशा दी. उनकी प्रमुख उपलब्धियों में विद्यालय को सीबीएसइ से मान्यता दिलाना तथा विद्यालय के लिए नए भव्य भवन का निर्माण शामिल है. उनके कार्यकाल को विद्यालय के विकास के स्वर्णिम काल के रूप में देखा जा रहा है. इस अवसर पर शिक्षक शिवेश झा, आशीष, कौशल, वर्षा, अर्चना सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। समारोह में फादर इग्नासियुस के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी तथा नये प्रधानाध्यापक फादर जुलियन के सफल कार्यकाल की कामना की गयी.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola