मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की हुई पूजा, आज खुलेगा पट

Updated:
विज्ञापन
मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की हुई पूजा, आज खुलेगा पट

कई पूजा स्थलों से निकाली जायेगी वारी यात्रा, माता रानी के भक्तों में उत्साह का माहौल

विज्ञापन

साहिवगंज नवरात्र के छठे दिन रविवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ की गयी. इस अवसर पर मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सोमवार से अधिकांश पंडालों के पट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे. शहर के तालबन्ना, बनिया पट्टी दहला, चौक बाजार, बंगाली टोला, नॉर्थ कॉलोनी, कुलीपाड़ा, पुरानी साहिबगंज, साक्षरता चौक, जिरवावाड़ी थाना, सुभाष कॉलोनी, झरना कॉलोनी, साउथ कॉलोनी और गोडाबाड़ी हाट समेत विभिन्न इलाकों में भक्तों ने मां कात्यायनी की पूजा की. इधर, बोरियो के पुरानी दुर्गा मंदिर और तेली टोला दुर्गा मंदिर में पारंपरिक रूप से पूजा संपन्न हुई. मंडरो प्रखंड के मंडरी, भमैया और मिर्जाचौकी क्षेत्रों में भी कलश स्थापना के साथ भक्तों ने आराधना की. श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. कई पूजा स्थलों से वारी यात्रा भी निकाली जायेगी. इन स्थानों पर होती है बांग्ला विधि से पूजा 1 रॉबर्टसन क्लब, बंगाली टोला 2 रेलवे इंस्टीट्यूट नॉर्थ कॉलोनी 3 नेताजी सुभाष कॉलोनी 4 झरना कॉलोनी 5 साउथ कॉलोनी स्थित नाच घर इन स्थानों पर होती है वैष्णव पद्धति से पूजा 1 चौक बाजार दुर्गा मंदिर 2 कृष्णा नगर कुलीमाड़ा दुर्गा मंदिर 3. गोड़ाबाड़ी हटिया दुर्गा मंदिर 4 दहला दुर्गा मंदिर 5 पुलिस लाइन दुर्गा मंदिर 6 साक्षरता मोड़ दुर्गा मंदिर 8 पुरानी साहिबगंज दुर्गा मंदिर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola