वोकेशनल ट्रेनर में नॉकरी के नाम पर 3.22 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिया

विज्ञापन

पतना. रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ में वोकेशनल ट्रेनर में नौकरी के नाम पर 3.22 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. रांगा थाना पुलिस ��े प्राथमिकी दर्ज कर ली है. रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ निवासी नदीम आलम ने शिकायत में बताया कि हिरणपुर थाना क्षेत्र के धोडांगा निवासी पंकज कुमार साहा वोकेशनल ट्रेनर के बहाली के नाम पर 22 जनवरी 2024 से लेकर 8 मार्च 2025 तक ऑनलाइन 2 लाख 22 हजार रुपये व हाथों-हाथ 1 लाख कुल 3 लाख 22 लिये और इसके बदले उनके ईमेल में फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिया. लेटर की जांच की तो वह फर्जी निकला. इसके बाद नदीम पंकज से पैसे वापस मांगा तो टालमटोल करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा. साथ ही नदीम ने बताया कि पंकज को अपने जन्मदिन के बहाने घर बुलाया और घर के आंगन में बैठाकर पैसे मांगने लगा इसके बाद पंकज ने फोन कर अपने पापा को बुलाने लगा, तो उसका पापा एक घंटे में आते हैं बोलकर कई घन्टे तक नहीं आया और पुलिस को किडनैपिंग का झूठा आरोप बताकर मेरे घर पुलिस भेज दी. मामले में रांगा थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदक के आलोक पर सुसंगत धाराओं के तहत थाना में कांड संख्या 94/25 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola