साहिबगंज जिले में व्यापारियों के साथ हो रहा है अन्याय : राजेश

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज जिले में व्यापारियों के साथ हो रहा है अन्याय : राजेश

कृषि बाजार समिति शुल्क नहीं लागू किया जाएगा

विज्ञापन

साहिबगंज. कृषि उत्पादन बाजार समिति की तर्ज पर पूर्व की भांति बाजार मूल्य का एक प्रतिशत राशि शुल्क की वसूली हाट बाजार के लेसी द्वारा वसूलने की तैयारी है. खुदरा विक्रेता से जिला परिषद द्वारा निर्धारित दर पर शुल्क वसूली की जाएगी. ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज साहिबगंज के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि आपके द्वारा बाजार समिति और हाट-बाजार से एक परसेंट शुल्क लेने का आदेश जारी किया गया है, जो बिल्कुल नाजायज है. उनसे पूछा गया है कि क्या इस तरह का आदेश झारखंड सरकार कृषि मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है. अगर जारी किया गया है तो उसकी प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि झारखंड के कृषि मंत्री से मिलकर इस तरह के शुल्क लेने के संबंध में बात की जा सके. फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची के प्रतिनिधिमंडल से कृषि मंत्री की वार्ता हुई थी कि अभी कृषि बाजार समिति शुल्क नहीं लागू किया जाएगा और भविष्य में जब लागू किया जाएगा तो फेडरेशन से विचार विमर्श कर इसे लागू किया जाएगा. ऐसे में आपके द्वारा बाजार समिति शुल्क लेने का आदेश समझ से परे है. अगर कृषि मंत्रालय या कृषि मंत्री द्वारा आदेश नहीं दिया गया है तो अपने दिए गए आदेश को वापस लेने की मांग की है, अन्यथा ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज साहिबगंज फेडरेशन के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola