योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें पदाधिकारी : डीसी

Updated:
विज्ञापन
योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें पदाधिकारी : डीसी

उपायुक्त की अध्यक्षता में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

विज्ञापन

साहिबगंज. जिला दंडाधिकारी-सह-डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं नीति आयोग सहित अन्य मद अंतर्गत संचालित योजना कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सभी योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर विशेष बल दिया. बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता एनआरईपी, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, भवन प्रमंडल, असैनिक शल्य चिकित्सा, नगर परिषद एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की गहन चर्चा की गयी. इस अवसर पर सदर अस्पताल में पेइंग वार्ड निर्माण, साहिबगंज कारावास गेट के सामने महिला शौचालय का निर्माण, बाल सुधार गृह भवन का मरम्मत कार्य, स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय श्रीधर में अतिरिक्त तीन वर्ग-कक्ष का निर्माण, साहिबगंज जिला में वेस्ट वंडर पार्क का निर्माण, पुरुलिया डांगा में सड़क एवं गार्ड वॉल निर्माण कार्य, पीएम जनमन, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण सहित कई योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गयी. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना तथा मनरेगा कार्य योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके. बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola