फोटो खींचने में पैसे लेने की शिकायत

Updated at : 24 May 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
फोटो खींचने में पैसे लेने की शिकायत

साहिबगंज : मंडरो प्रखंड के हरियाला आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने मंगलवार को बीडीओ सह सीडीपीओ को पत्र लिखकर वोटर कार्ड बनाने में पैसे लेने का आरोप लगाया है. भेजे पत्र में कहा गया है कि स्कूल में वोटर कार्ड के लिए फोटो खींचने आये बीएलओ सह आंगनबाड़ी केंद्र हरियाला की […]

विज्ञापन
साहिबगंज : मंडरो प्रखंड के हरियाला आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने मंगलवार को बीडीओ सह सीडीपीओ को पत्र लिखकर वोटर कार्ड बनाने में पैसे लेने का आरोप लगाया है. भेजे पत्र में कहा गया है कि स्कूल में वोटर कार्ड के लिए फोटो खींचने आये बीएलओ सह आंगनबाड़ी केंद्र हरियाला की सेविका एवं फोटोग्राफर द्वारा दर्जनों वोटर कार्डधारियों से फोटो खींचने के एवज में 30 से 60 रुपये तक लिया. जिसके पास पैसा नहीं था उसका फोटो भी नहीं खींचा.
जबकि इस कार्य में पैसा लेना नहीं है. ग्रामीणों ने सेविका अनिता सोरेन व फोटोग्राफर पर कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर सुनीता मरांडी, मरांगमय हांसदा, संतोष मुर्मू, कुंवर सोरेन, ताला मय मुर्मू, बबलू सोरेन, रीन टुडू सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. इधर, बीडीओ हरिवंश पंडित ने मामले की जांच कर हर संभव कार्रवाई करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola