टास्क फोर्स की बैठक में राष्ट्रीय प्रोग्राम पर फोकस

Updated at : 24 May 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
टास्क फोर्स की बैठक  में राष्ट्रीय प्रोग्राम   पर फोकस

साहिबगंज : समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय में जिला स्वास्थ्य टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसमें जिले में चल रही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी डीसी को दी गयी. सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रभारी पदाधिकारी एसीएमओ ने अपनी प्रस्तुति दी. जिले प्रतिरक्षण की दर को और अधिक बढ़ाने पर चर्चा हुई. डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य […]

विज्ञापन

साहिबगंज : समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय में जिला स्वास्थ्य टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसमें जिले में चल रही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी डीसी को दी गयी. सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रभारी पदाधिकारी एसीएमओ ने अपनी प्रस्तुति दी. जिले प्रतिरक्षण की दर को और अधिक बढ़ाने पर चर्चा हुई. डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के पिछले वर्ग को मिल रहा है.

यह सुनिश्चित करना होगा. मलेरिया, फलेरिया, टीकाकरण, अंधापन नियंत्रण, परिवार नियोजन, परिवार कल्याण, कुपोषण जैसे कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी डॉ शैलेश चौरसिया, सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी, एसीएमओ डॉ अम्बिका प्रसाद मंडल, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ एल साह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ दिनेश मुर्मू, डीएमओ डॉ विजय हांसदा, डीपीएम राजीव कुमार, डीपीओ धर्मेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola