नहीं मिला सुराग, हत्या या साजिश!
Updated at : 24 May 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

क्राइम. 13 मई से गायब है देवा पहाड़िया,उलझन में बोरियो पुलिस 13 मई से गायब पहाड़िया युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस अब तक अंधेरे में तीर चला रही है. वहीं पूछताछ में भी पुलिस को कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है. वहीं युवक के परिजन सदमे में हैं. […]
विज्ञापन
क्राइम. 13 मई से गायब है देवा पहाड़िया,उलझन में बोरियो पुलिस
13 मई से गायब पहाड़िया युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस अब तक अंधेरे में तीर चला रही है. वहीं पूछताछ में भी पुलिस को कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है. वहीं युवक के परिजन सदमे में हैं.
बोरियो : पूछताछ के तीन दिन गुजरने के बावजूद भी बोरियो पुलिस को थाना क्षेत्र से 13 मई को गायब दनवार निवासी 22 वर्षीय देवा पहाड़िया का कोई सुराग नहीं मिला है. पहले शक के आधार पर तीन लोगों को पुलिस कस्टडी में लिया. फिर मंगलवार की सुबह शक के आधार पर 5 युवकों को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने के बावजूद पुलिस देवा पहाड़िया के पहुंच से दूर है. आखिरकार अचानक से देवा पहाड़िया कहां गायब हो गया. क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ.
थाना प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने मंगलवार को डेमचक व दनवार पहाड़ पर घंटों सर्च अभियान चलाया बावजूद किसी भी प्रकार की सफलता नहीं मिली. इधर देवा पहाड़िया की पत्नी शांति पहाड़िन दो वर्षीय बेटा धरमा पहाड़िया, बहन छोटा मैसी पहाड़िन का रो-रो कर बुरा हाल है. सभी देवा पहाड़िया के घर वापस लाने के इंतजार में बोरियो पुलिस से मदद की गुहार लगायी है.
शनिवार की शाम नशे में धुत था देवा
पांच युवकों को कस्टडी मे लेकर पूछताछ करने के बाद युवकों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम गौरीपुर पावर सब स्टेशन समीप देवा से भेंट हुई उस वक्त देवा नशे में धुत था. इसके बाद पुलिस को मिली जानकारी को गोपनीय रखा गया. हालांकि बोरियो पुलिस देवा पहाड़िया के बरामदगी को लेकर हर बिंदु पर विस्तृत रूप से अनुसंधान कर रही है.
पांच युवकों से पुलिस कर रही है पूछताछ
पूछताछ में भी नहीं मिल रहा सुराग
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक कस्टडी में लिये सभी युवक पुलिस को गुमराह कर रहे है. सभी युवक अलग अलग प्रकार की जानकारी दे रहे है. जिससे पुलिस की उलझन बढ़ती जा रही है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
कस्टडी में लाये गये युवकों से पूछताछ कर रही है अविलंब मामले का उद्भेदन किया जायेगा.
सुशील कुमार, थाना प्रभारी, बोरियो
पुलिस की पूछताछ में बार-बार आ रहा है नया मोड़
बड़ा सवाल! अगर देवा की हत्या हुई तो शव गायब कैसे हो गया
13 मई को देवा गायब, 15 को भीषण आंधी व बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




