महेशपुर में भुटभुटिया वाहन पलटा, तीन जख्मी

Updated at : 22 May 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
महेशपुर में भुटभुटिया वाहन पलटा, तीन जख्मी

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को किया रेफर सड़क दुर्घटना में ये हुईं घायल- सुशांती मुर्मू, बाहाफूल मुर्मू व सोनामती सोरेन महेशपुर : थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव के समीप, पाकुड़िया-महेशपुर मुख्य सड़क पर रविवार की दोपहर करीब 1 बजे बम्फर के पास भुट-भुटिया वाहन पलटने से तीन आदिवासी महिलाएं गंभीर […]

विज्ञापन

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को किया रेफर

सड़क दुर्घटना में ये हुईं घायल- सुशांती मुर्मू, बाहाफूल मुर्मू व सोनामती सोरेन
महेशपुर : थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव के समीप, पाकुड़िया-महेशपुर मुख्य सड़क पर रविवार की दोपहर करीब 1 बजे बम्फर के पास भुट-भुटिया वाहन पलटने से तीन आदिवासी महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. जख्मी महिलाओं को इलाज के लिये सीएचसी महेशपुर लाया गया. जहां सीएचसी प्रभारी डॉ अमित रंजन एवं स्वास्थ्य कर्मी राजेश रंजन ने तत्काल प्राथमिक उपचार किया. तीनों महिलाओं की जख्म की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार पाकुड़िया प्रखंड के तलवा गांव की सुशांती मुर्मू-30 वर्ष, बाहाफूल मुर्मू- 50 व सोनामती सोरेन- 35 वर्ष, रद्दीपुर ओपी अंतर्गत रानीपुर गांव निवासी जुएल मुर्मू के भुटभुटिया से तलवा से नारायणगढ़ अपने रिश्तेदार के घर, जहां किसी रिश्तेदार की आज ही मौत हुई थी. उसी कार्य में शामिल होने आ रही थीं. इसी क्रम में नारायणगढ़ गांव से थोड़ी दूर पहले रोड के बम्फर पर भुट-भुटिया वाहन पलट गयी. सीएचसी प्रभारी डा अमित रंजन ने बताया कि, सुशांती मुर्मू के चेहरे पर गंभीर जख्म है. उसके बांये कंधे में फ्रैक्चर है. बाहाफूल मुर्मू के दाहिने पैर व बायें हाथ फ्रैक्चर है. जबकि सोनामती सोरेन को कमर व पैर में गंभीर चोट लगी है. दाहिने कंधे में फ्रैक्चर है. तीनों जख्मी महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया गया है. सीएचसी में दुर्घटना ग्रस्त भुटभुटिया के चालक जुएल मुर्मू भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola