करोड़ों के सोना चुराने वाले अजीजुल की तलाश में राजमहल पहुंची बंगाल पुलिस

राजमहल : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत सिउड़ी थाना क्षेत्र में करोड़ों के सोना चोरी मामले राजमहल थाना क्षेत्र के मुर्गी टोला निवासी अजीजुल शेख को बंगाल व राजमहल पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर बीते 11 मई को गिरफ्तार किया था. गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बंगाल पुलिस जांच के लिए राजमहल […]
राजमहल : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत सिउड़ी थाना क्षेत्र में करोड़ों के सोना चोरी मामले राजमहल थाना क्षेत्र के मुर्गी टोला निवासी अजीजुल शेख को बंगाल व राजमहल पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर बीते 11 मई को गिरफ्तार किया था. गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बंगाल पुलिस जांच के लिए राजमहल पहुंची.
थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने बताया कि बंगाल पुलिस को सूचना मिली थी कि सोना चोर अजीजुल ने चोरी के सोना रुपये से जमीन की खरीदारी की है. उक्त सूचना पर बंगाल व राजमहल पुलिस संयुक्त जांच अभियान में जुटी है.शिकायत के आलोक में स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




