दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
Updated at : 18 May 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

हत्या मामले में गवाही देने पर मापीट साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के गैस गोदाम मोहल्ला में बुधवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें तीन लोग घायल हो गया. घायल सभी लोग जिरवाबाड़ी थाना पहुंच कर एक दूसरे पक्ष के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है. थाना में उपस्थित नवल किशोर पासवान पिता स्व […]
विज्ञापन
हत्या मामले में गवाही देने पर मापीट
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के गैस गोदाम मोहल्ला में बुधवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें तीन लोग घायल हो गया. घायल सभी लोग जिरवाबाड़ी थाना पहुंच कर एक दूसरे पक्ष के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है. थाना में उपस्थित नवल किशोर पासवान पिता स्व कमल पासवान ने बताया कि स्व गब्बर पासवान के भाई सलटु पासवान, पलटू पासवान, महेंद्र पासवान, छोटू पासवान, दीनानाथ पासवान, मिथुन पासवान, देव पासवान सहित अन्य लोगों ने हथियार लहराते हुए उनके घर घुस कर जम कर मारपीट की. कहा : भाई की हत्या का बदला ले कर रहेंगे.
वहीं दूसरा पक्ष घायल छोटू पासवान ने बताया कि वे केश संख्या 243/15 के मामले में गवाही देकर घर आयीं ही थीं कि राजा पासवान रजनीश पासवान व प्रदीप पासवान ने तीनों एक मोटरसाइकिल में सवार होकर आये और हथियार के बल पर मारपीट की. जिसकी शिकायत थाने में की गयी है. इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुअनि यू सिंह मामले की जांच की है. दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग अलग प्राथमिकी दर्ज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




