लोगों को दो वर्षों से नहीं मिल रहा राशन व पेंशन

Updated at : 17 May 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों को दो वर्षों से नहीं मिल रहा राशन व पेंशन

दर्जनों ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ व सीओ से की लिखित शिकायत दोनों अधिकारियों को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंप कर की राशन दिलाये जाने की मांग हिरणपुर : प्रखंड के धोपहाड़ी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ गिरिजा शंकर महतो से राशन नहीं मिलने की लिखित शिकायत की है. […]

विज्ञापन

दर्जनों ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ व सीओ से की लिखित शिकायत

दोनों अधिकारियों को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंप कर की राशन दिलाये जाने की मांग
हिरणपुर : प्रखंड के धोपहाड़ी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ गिरिजा शंकर महतो से राशन नहीं मिलने की लिखित शिकायत की है. लाभुकों ने हस्ताक्षरित आवेदन में कहा है कि धोपहाड़ी गांव के लोगों को करीब दो वर्षों से राशन और केरोसिन नहीं मिल रहा है. जबकि पहाड़िया जाति के लाभुकों को सरकार की ओर से मुफ्त में अनाज दी जा रही है. हमलोग सरकार के इस योजना से वंचित हैं. कहा कि हम सभी का पूर्व में बीपीएल सूची में नाम अंकित था. इसके बावजूद बीते वर्षों से हम सभी को राशन मिलना बंद हो गया. इसके कारण हमलोगों की स्थिति दयनीय हो गयी है. इसको लेकर पूर्व में भी शिकायत की गयी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जायेगा.
सीओ से की पेंशन राशि भुगतान की मांग : धोपहाड़ी गांव के दर्जनों लोगों ने अंचल कार्यालय पहुंच कर पूर्व की पेंशन की राशि अब तक नहीं मिलने की शिकायत सीओ डांगुर कोड़ाह से की. इस पर सीओ ने आश्वासन दिया कि पेंशन की स्वीकृति के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. जल्द ही इसकी पूरी रिपोर्ट भेजी जायेगी. ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर विरोध करने को बाध्य होंगे. मौके पर चांदमुनि पहाड़िन, अनिल पहाड़िया, पानो पहाड़िन, मालोति पहाड़ीन, अनीता पहाड़ीन, निर्मल पहाड़िया आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola