बीइइओ ने सात विद्यालयों के सचिव के वेतन पर लगाया ब्रेक

साहिबगंज : सदर प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को आयोजित हुई गुरुगोष्ठी में बीइइओ रघुनाथ रजक ने एमडीएम का रिपोर्ट एसएमएस नहीं करने वाले सात विद्यालयों के प्रधान शिक्षक सह सचिव के वेतन पर रोक लगा दी. बीइइओ ने बताया कि एमडीएम का प्रतिदिन रिपोर्ट एसएमएस से सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षकों को एमडीएम कोषांग […]
साहिबगंज : सदर प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को आयोजित हुई गुरुगोष्ठी में बीइइओ रघुनाथ रजक ने एमडीएम का रिपोर्ट एसएमएस नहीं करने वाले सात विद्यालयों के प्रधान शिक्षक सह सचिव के वेतन पर रोक लगा दी. बीइइओ ने बताया कि एमडीएम का प्रतिदिन रिपोर्ट एसएमएस से सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षकों को एमडीएम कोषांग रांची भेजना है. फिर भी कई विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रतिदिन एमडीएम का एसएमएस नहीं करते हैं
. इसी मामले को लेकर एमएस सकरीगली, पीएस संस्कृत तालबन्ना, मध्य विद्यालय तालाब, यूएमएस सरपंच टोला, यूएमएस बलुआ टोली, उर्दू पीएस मजहर टोला, पीएस चैती दुर्गा के प्रधान शिक्षक सह सचिव का वेतन पर रोक लगा दी गयी. गुरुगोष्ठी में मध्याह्न भोजन का संचालन, एमडीए का एसएमएस करने, बिजली वायरिंग, बेंच-डेक्स क्रय के उपयोगिता प्रमाण पत्र पर चर्चा की गयी. इस मौके पर विनोद सिंह, माखन लाल यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




