भाजपा जिलाध्यक्ष पर कभी भी गिर सकती है गाज

Updated at : 05 May 2017 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष पर कभी भी गिर सकती है गाज

सरकार व संगठन के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कार्रवाई के दिये संकेत साहिबगंज : सरकार व संगठन के खिलाफ बयानबाजी करनेवाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व सख्त हो गया है. निष्क्रियता के आरोप में साहिबगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता भी गाज गिर सकती है. […]

विज्ञापन

सरकार व संगठन के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कार्रवाई के दिये संकेत
साहिबगंज : सरकार व संगठन के खिलाफ बयानबाजी करनेवाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व सख्त हो गया है. निष्क्रियता के आरोप में साहिबगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता भी गाज गिर सकती है. पिछले 29 व 30 अप्रैल को पलामू में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के खिलाफ लगातार बयान देने का मुद्दा उठा था.
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने ऐसे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का संकेत दिये थे. इसके बाद से प्रदेश नेतृत्व की ओर से ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है. भाजपा सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद जिलाध्यक्ष को इस्तीफा देने का दबाव वरीय पदाधिकारी ने बनाया है. सूत्रों के अनुसार जिसके तहत इस्तीफा दे देने की बात कही जा रही है.
जिलाध्यक्ष के रेस में सात नाम
जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में गुरुवार को जिलाध्यक्ष के इस्तीफा का चर्चा पूरे जोरों पर पर है. इस कारण कई गुट के लोग गुरुवार को ही रांची रवाना हो गये. सूत्रों के अनुसार राजमहल विधायक अनंत ओझा के खास वैश्य समाज से जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह, रामदरश यादव, श्रीनिवास यादव, शिवशंकर यादव, बोरियो विधायक ताला मरांडी की ओर से मंडरो प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत उर्फ लड्डू भगत, प्रकाश वर्मा, उत्पल दत्ता का नाम भेजा गया है. जबकि पूर्व मंत्री व विधायक हेमलाल मुर्मू की ओर से जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह का नाम भेजा गया है. सभी लोग अपने-अपने आकाओं से पैरवी लगाने में जुटे हैं.
क्या कहते हैं अध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मेरे ऊपर जो आरोप लगाये गये हैं. वह बेबुनियाद है. पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा झूठी अफवाह फैलायी जा रही है. अगर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व कोई भी जिम्मेदारी देगा. उन्हें निभाने के लिये तैयार है. प्रदेश अध्यक्ष के बुलावा आने पर अपनी बात जाकर रखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola