ढाई करोड़ से बनाये जायेंगे दस सामुदायिक शौचालय

साहिबगंज : नौ सामुदायिक शौचालय का काम शुरू कर दिया गया है. एक ओर शौचालय नगर पर्षद क्षेत्र बनना है. नगर पर्षद इस राशि को अभी अपने पास रखी है. यह बातें नप अध्यक्ष राजेश गोंड ने कही. उन्होंने कहा कि साहिबगंज शहरी में सामुदायिक शौचालय की परेशानी जल्द ही दूर हो जायेगी. एक भी […]
साहिबगंज : नौ सामुदायिक शौचालय का काम शुरू कर दिया गया है. एक ओर शौचालय नगर पर्षद क्षेत्र बनना है. नगर पर्षद इस राशि को अभी अपने पास रखी है. यह बातें नप अध्यक्ष राजेश गोंड ने कही.
उन्होंने कहा कि साहिबगंज शहरी में सामुदायिक शौचालय की परेशानी जल्द ही दूर हो जायेगी. एक भी सामुदायिक शौचालय के नहीं रहने से दूर दराज से आने वालों को परेशानी होती थी. नगर पर्षद ने लगभग 2.50 करोड़ की लागत से 10 सामुदायिक शौचालय शहर के विभिन्न स्थानों पर बनायेगी. इसके लिये नौ स्थानों का चयन कर लिया गया है.
25 लाख की राशि से बनेगा एक शौचालय : एक शौचालय के निर्माण पर नगर पर्षद लगभग 25 लाख की राशि खर्च करेगी. इसमें महिला और पुरुषों के लिये अलग-अलग व्यवस्था होगी.
यहां बनना है शौचालय : हटिया में दो शौचालय झंडा मेला, चानन, कबूतरखोपी, वार्ड नंबर दो, वार्ड नंबर नौ, बिजली घाट और पीएचइडी में एक एक शौचालय बनना है.
नगर पर्षद शौचालयों
का निकालेगी टेंडर
शौचालयों के निर्माण करने के बाद नगर पर्षद इसका टेंडर करेगी. ताकि टेंडर लेने वाला इसकी साफ सफाई का ध्यान रख सके. टेंडर लेने वाला व्यक्ति इस शौचालय का उपयोग करने वालो से एक नियत राशि लेगा. ताकि साफ सफाई के लिये रखे गये व्यक्ति को उसका मेहनताना का भुगतान किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




