दो दिनों तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

साहिबगंज नगर : छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर विद्युत विभाग की ओर से जिला मुख्यालय के फीडर नंबर एक व दो में विद्युत पोल लगाने व विद्युत तार बदली करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. इस कारण बुधवार को सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे […]
साहिबगंज नगर : छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर विद्युत विभाग की ओर से जिला मुख्यालय के फीडर नंबर एक व दो में विद्युत पोल लगाने व विद्युत तार बदली करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. इस कारण बुधवार को सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही. बता दे कि फीडर नंबर एक व दो में 30 व 31 मार्च को भी सुबह 10 से संध्या 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता शेलेंद्र बेसरा ने कहा कि तार व पोल बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. और दो दिनों तक उपभोक्ताओं को परेशानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




