तीन घंटे बारिश से सड़कें जलमग्न

Updated at : 30 Mar 2017 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
तीन घंटे बारिश से सड़कें जलमग्न

साहिबगंज नगर : साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को अहले सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक तीन घंटे तक लगातार हुई बारिश से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान रहे. किसानों ने बताया की बारिश से रबी फसल को नुकसान हुआ है. जिला कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के […]

विज्ञापन

साहिबगंज नगर : साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को अहले सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक तीन घंटे तक लगातार हुई बारिश से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान रहे. किसानों ने बताया की बारिश से रबी फसल को नुकसान हुआ है. जिला कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 29, 30 व 31 मार्च व एक,

दो अप्रैल को बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है. वहीं तीन घंटे तक हुई बारिश ने नगर पर्षद के सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. नप क्षेत्र के कई सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने के कारण मुहल्लेवासियों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वही शहर के गुल्लीभट्ठा, रसुलपुर दहला, बाटा रोड, बंगाली टोला, शीतला मंदिर रोड, चौक बाजार सहित दर्जनों मुहल्ले में सिवरेज पाइप लाइन के लिए खोदे गये सड़क मिट्टी के कारण किचड़मय हो गया. जिसके कारण वाहन चालक व राहगीर काफी परेशान रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola