बैरियर की बंदोबस्ती व स्वर्ण जयंती पार्क में लगे पौधों की होगी निगरानी

Updated at : 30 Mar 2017 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
बैरियर की बंदोबस्ती व स्वर्ण जयंती पार्क में लगे पौधों की होगी निगरानी

राजमहल : नगर पंचायत सभागार में बुधवार के दिन नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आहूत की गई. जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष भावना गुप्ता ने की. बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. बैठक में रविवार हाट का बंदोबस्ती कराने को लेकर निर्णय लिया गया कि रविवार हाट 17 लाख 5 हजार 500 […]

विज्ञापन

राजमहल : नगर पंचायत सभागार में बुधवार के दिन नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आहूत की गई. जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष भावना गुप्ता ने की. बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. बैठक में रविवार हाट का बंदोबस्ती कराने को लेकर निर्णय लिया गया कि रविवार हाट 17 लाख 5 हजार 500 रुपये व शहर में वाहनों के प्रवेश बेरियर की बोली 20 लाख 50 हजार रुपये से 31 मार्च को लगायी जायेगी.

से बंदोबस्ती लगाने की राशि निर्धारित की गई है. साथ ही शहर के स्वर्ण जयंती पार्क को साफ-सफाई रखने व पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए लगाये गये फूलों के पौधे के रख रखाव व परिसर की नियमित साफ-सफाई को लेकर माली व सफाई कर्मी के रूप में विजेन हरिजन को प्रतिनियुक्त किया गया.

आवारा पशु मालिकों पर होगी कार्रवाई
गुदाराघाट दैनिक सब्जीमंडी दुकानदारों द्वारा दी गई पत्र के आलोक में निर्णय लिया गया की अपने-अपने मवेशी एवं सुअर को सुरक्षित स्थान पर रखकर पालन पोषण करें. किसी की जानमाल की क्षति पहुुंची तो मवेशी मालिक पर कानूनी कार्रवाई सहित जुर्माना किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola