53 रुपये परीक्षा शुल्क जमा नहीं करने के कारण हुए वंचित

Updated at : 26 Mar 2017 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
53 रुपये परीक्षा शुल्क जमा नहीं करने के कारण हुए वंचित

जीवाश्म के संरक्षण के लिए बंद हो राजमहल में खनन जियोलॉजी ऑफ राजमहल हिल्स के नेशनल सेमिनार में खाद्य मंत्री सरयू राय ने कहा साहिबगंज : मंडरो में वनस्पति जीवाश्म का संरक्षण तब तक नहीं होगा, जब तक मंडरो क्षेत्र में खनन कार्य को बंद नहीं कर दिया जाये. यह बातें सूबे के खाद्य आपूर्ति […]

विज्ञापन

जीवाश्म के संरक्षण के लिए बंद हो राजमहल में खनन

जियोलॉजी ऑफ राजमहल हिल्स के नेशनल सेमिनार में खाद्य मंत्री सरयू राय ने कहा
साहिबगंज : मंडरो में वनस्पति जीवाश्म का संरक्षण तब तक नहीं होगा, जब तक मंडरो क्षेत्र में खनन कार्य को बंद नहीं कर दिया जाये. यह बातें सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने शनिवार को साहिबगंज के टाउन हॉल में कही. मंत्री वन प्रमंडल द्वारा जियोलॉजी ऑफ राजमहल हिल्स पर नेशनल सेमिनार को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना की सार्थकता तभी पूरा होगी जब राजमहल की पहाड़ियां बचेगी. खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे. उन्होंने कहा कि पृथ्वी के गर्भ में कई खनिज संपदा भरा पड़ा है. हम अपनी आवश्यकता के लिए पूरे पृथ्वी को खोद कर खनिज निकालते हैं और प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करते हैं. पूरे दुनिया में केवल राजमहल पहाड़ी में ही फिलोफाइलिंग पौधा पाया जाता है.
जीवाश्म के संरक्षण…
फॉसिल्स केवल प्रदर्शन के लिए नहीं : श्री राय ने उपस्थित भू-वैज्ञानिकों से कहा कि फॉसिल्स केवल प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि अध्ययन भी होना चाहिए. फॉसिल्स को लेकर कई खबरें आते रही हैं. कभी 2002 में ही बीरबल सहानी संस्थान से बात होने और 2008 में एमओयू करने की खबरें भी आयी. लेकिन आज तक धरातल पर काम नहीं हुआ. राजमहल की पहाड़ी 2600 वर्ग किमी में फैला है. जिसमें छह से आठ वर्ग किमी में फॉसिल्स है, जिसके ज्यादातर रैयत जमीन हैं. इसके लिए डीपीआर में पूरा विवरण करना होगा. जमीन के मुआवजा के साथ स्थानीय लोगों के विकास की योजना भी होना चाहिए.
तभी पर्यटन पर परवान चढ़ पायेगा. मंडरो में फॉसिल्स शैक्षणिक संस्थान भी होना चाहिए. सरकार को चाहिए कि फॉसिल्स संरक्षण के लिये विधानसभा में कानून बनाना चाहिए, अधिनियम बने, जिसमें पर्यावरण के प्रतिकूल गतिविधि पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. मंडरो क्षेत्र में पाये जाने वाले जीवाश्म के संरक्षण तब तक नहीं मिलेगा, जब तक मंडरो प्रखंड खनन को पूरी तरह से बंद नहीं कर दिया जाय, उन्होंने यह भी कहा कि जब तक राजमहल की पहाड़ियाें को संरक्षित नहीं किया जाता है
तब तक नमामि गंगे परियोजना भी सार्थक नहीं होगा. इससे पूर्व मंत्री सरयू राय, विधायक अनंत ओझा व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस कार्यक्रम में प्रो हरिशंकर झा मंच संचालक किया, वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. जबकि कार्यक्रम संयोजक डॉ रंजीत कुमार सिंह ने धन्यवाद किया.
फोटो नंबर 25 एसबीजी 2,3,4,5,6,28,29,30,31,32 है
कैप्सन : शनिवार को दीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि
स्वागत करते छात्राएं
मंचासीन पदाधिकारी
उपस्थित लोग
निरीक्षण करते मंत्री
दीप प्रज्वलित करते मंत्री
स्टॉल का निरीक्षण करते मंत्री
कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री
लगा स्टॉल
उमड़ी भीड़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola