गांधी चौक पर दिया धरना रोष. केरल में हिंसा के विरोध में फूटा गुस्सा
Updated at : 02 Mar 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

लोकतंत्र बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने केरल में हिंसा के विराेध में धरना दिया. इस दौरान कार्यकर्ता केरल सरकार के खिलाफ नारे भी लगाये. साहिबगंज : लोकतंत्र बचाओ मंच द्वारा स्थानीय गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम संघ के नगर कार्यवाह सुनील कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया. जिसमें केरल में राज्य […]
विज्ञापन
लोकतंत्र बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने केरल में हिंसा के विराेध में धरना दिया. इस दौरान कार्यकर्ता केरल सरकार के खिलाफ नारे भी लगाये.
साहिबगंज : लोकतंत्र बचाओ मंच द्वारा स्थानीय गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम संघ के नगर कार्यवाह सुनील कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया. जिसमें केरल में राज्य सरकार के संरक्षण में माकपा द्वारा आरएसएस, भाजपा तथा राष्ट्रवादी संगठनों के खिलाफ खूनी हिंसा को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर प्रबुद्ध नागरिकों ने इस अमानवीय हिंसा की कड़ी भर्त्सना की. आनंद मोदी, नित्यानंद गुप्ता, कुणाल वर्मा, विजय गुप्ता, अंकित सर्राफ, रंधीर सिंह, रामनिवास ओझा, अनंत सिहा, सुनील सिंह, रंजीत वर्मा, ओम भरतिया, विजय टुडू,
प्रेम कुमार मालतो, रघुनाथ शर्मा, केकशव तमाखूवाला, कृष्ण वल्लभ, नितेश वर्मा, संत कुमार घोष, कमल महावर, श्रवण कुमार ने अपने-अपने विचार रखे और इस कृत्य को राष्ट्र विरोधी बताया. कहा कि देश में राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों पर लगातार हमला किया जा रहा है जो किसी भी हाल में उचित नहीं है. देश विरोधी ताकतों को पोषित एवं आतंकवादियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है. मौके पर रवि कुमार, कैलाश गुप्ता, राजेंद्र कुमार पंडित, पंकज चौधरी, अवधेश यादव, प्रमोद चौधरी, संत कुमार यादव, प्रमोद पांडेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
देश विरोधी ताकतों को पोषित व आतंकियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया, लोकतंत्र बचाओ मंच का आक्रोश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




