हिरणपुर-पतना पथ के रैयतों ने डीसी कार्यालय पहुंच मांगा मुआवजा

साहिबगंज : हिरणपुर-पतना पथ के दर्जनों रैयतों ने बुधवार को समाहरणालय पहुंच डीसी से अपनी जमीन की मुआवजा की मांग की. रैयत चरण मुर्मू ने बताया कि रोड बनाने के लिये हम सभी का जमीन सरकार ले लिया. लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी हमलोगों की जमीन का पैसा नहीं मिला है. हमलोग […]
साहिबगंज : हिरणपुर-पतना पथ के दर्जनों रैयतों ने बुधवार को समाहरणालय पहुंच डीसी से अपनी जमीन की मुआवजा की मांग की. रैयत चरण मुर्मू ने बताया कि रोड बनाने के लिये हम सभी का जमीन सरकार ले लिया. लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी हमलोगों की जमीन का पैसा नहीं मिला है. हमलोग बार-बार पैसा मांगने आते हैं और खाली हाथ लौट जाते हैं.
आखिर कब सरकार हमारे जमीन का पैसा देगी. इस संबंध में जिला भू अर्जन पदाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने सभी रैयत को बताया कि उक्त सड़क के जमीन का पैसा सरकार से अभी तक नहीं मिला है, उम्मीद है एक दो माह में पैसा सरकार से मिल जायेगा. जैसे ही पैसा आयेगा आप सबो को नोटिस भेजकर बुलाया जायेगा, सभी अपना कागजात लेकर आयेंगे और पैसा ले जायेगा. इस मौके पर चरण मुर्मू, बेटका सोरेन, सुनील मुर्मू, ताला मई सोरेन, बिटका सोरेन, चांदमुनी मुर्मू सहित दर्जन भर रैयत उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




